HomeUncategorizedमुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ‘बगिया’ जनसमस्याओं के समाधान का बना सशक्त माध्यम, अब...

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ‘बगिया’ जनसमस्याओं के समाधान का बना सशक्त माध्यम, अब तक 6630 मामले हुए निराकृत

सीएम कैंप कार्यालय ‘बगिया’ से मिली लोगों को राहत, स्वास्थ्य से जुड़ी 3000 से अधिक समस्याओं का हुआ समाधान

जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ‘बगिया’, आम जनता की समस्याओं को हल करने का एक प्रभावी केंद्र बन गया है। इस कार्यालय में अब तक कुल 6630 मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाया जा चुका है, जिससे लोगों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।रोजाना सैकड़ों लोग अपनी शिकायतें और माँगें लेकर यहाँ पहुँच रहे हैं। उन्हें अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए रायपुर तक नहीं जाना पड़ता है।

‘बगिया’ में उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाता है और उनका तत्काल निराकरण किया जाता है। जब मुख्यमंत्री स्वयं यहाँ आते हैं, तो वे देर रात तक लोगों की शिकायतों को सुनते हैं और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हैं।कैंप कार्यालय के माध्यम से अब तक स्वास्थ्य, राजस्व, पेयजल, बिजली, सड़क निर्माण, और सामुदायिक भवन जैसी विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया है।

विशेष रूप से स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाता है, जिसके तहत 3000 से अधिक लोगों को इलाज और अन्य स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्यालय सीधे प्रशासन तक उनकी पहुँच को आसान बना रहा है। जशपुर के साथ-साथ अन्य जिलों से भी लोग अपनी समस्याओं को लेकर यहाँ आ रहे हैं, जहाँ उनकी बातें सुनी जाती हैं और वास्तविक समाधान खोजा जाता है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा है कि ‘बगिया’ अब उनकी आशाओं का केंद्र बन चुका है, जहाँ हर समस्या का गंभीरता से समाधान किया जाता है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
43 %
4.4kmh
0 %
Thu
22 °
Fri
28 °
Sat
29 °
Sun
29 °
Mon
32 °

Most Popular