HomeUncategorizedमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, जिले के खर्रा नाला में...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, जिले के खर्रा नाला में 6 करोड़ 26 लाख की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल,महादेवडांड मण्डल अध्यक्ष प्रतीक प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

*वर्षों पुरानी ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, मुख्यमंत्री का जताया आभार*

जशपुर 27 जुलाई – जशपुर जिले के विकास को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक महत्वपूर्ण परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल इस योजना के तहत जिले के बगीचा तहसील क्षेत्र के घुघरी से ढोढरअम्बा मार्ग पर स्थित खर्रा नाला पर 6 करोड़ 26 लाख 4 हजार रुपए की लागत से उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा।

यह पुल निर्माण न केवल क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए अत्यंत आवश्यक था, बल्कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग भी थी।

*बरसात के मौसम में हो जाती थी आवागमन अवरुद्ध*

बरसात के दिनों में खर्रा नाला पर पानी का बहाव अधिक होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इस स्वीकृति से ग्रामीणों को इस समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।लोक निर्माण विभाग रायपुर द्वारा प्रस्तावित इस योजना को प्रशासनिक स्तर पर मंजूरी मिल गई है, और जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

इस पुल से घुघरी ढोढरअम्बा मरोल महादेवडांड सहित आसपास के गांवों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा, जिससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि कार्यों में भी प्रगति होगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा दी गई इस सौगात के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए आभार जताया है। यह पुल निर्माण निश्चित रूप से क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले का हो रहा चहुँमुखी विकास*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार में जशपुर जिले को विकास के नए आयाम मिल रहे हैं,उनके निर्देश पर जिले में लगातार सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति के क्षेत्र में नई ऊंचाई मिल रही है,बीते डेढ़ सालों में जिस गति और समर्पण के साथ जिले में विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है, वह इस बात का प्रमाण है कि सरकार का लक्ष्य केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि ज़मीन पर बदलाव लाना है।लगातार सौगात मिलने एवं कई कार्य प्रारंभ हो जाने से जिले की तस्वीर बदलने लगी है। सीएम की इस सौगात पर महादेवडांड के भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रतीक प्रकाश सिंह एवं ढोढरअंबा के भाजपा नेता महेश यादव सहित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार जताया है |

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
19.1 ° C
19.1 °
19.1 °
29 %
2.7kmh
48 %
Sat
25 °
Sun
25 °
Mon
26 °
Tue
26 °
Wed
27 °

Most Popular