HomeUncategorizedयुवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दोनों आरोपी के द्वारा अलग अलग समय में शादी का झांसा दे, किया था युवती से दुष्कर्म पीड़िता के गर्भवती होने पर कर रहे शादी से इंकार……


जशपुर, 23 जुलाई 2025: जशपुर पुलिस ने एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में दो अलग-अलग युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों ने अलग-अलग समय पर युवती से यह जघन्य अपराध किया था, और जब युवती गर्भवती हो गई तो वे शादी से इनकार करने लगे। यह मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 20.07.2025 को सन्ना थाना क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि थाना सन्ना क्षेत्र का अभिषेक यादव (उम्र 22 वर्ष), जो उसका परिचित था, 31 अक्टूबर 2024 को उसके घर आया। उसने पीड़िता से प्यार का इजहार करते हुए शादी करने की बात कही और उसे एक सुनसान जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद 30 जून 2025 तक वह हर आठ-दस दिन के अंतराल पर शादी का झांसा देकर पीड़िता से दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता 6-7 माह की गर्भवती हो गई, तो अभिषेक ने शादी करने से मना कर दिया।


इसी दौरान, उसी गांव के कपिल देव यादव (उम्र 22 वर्ष), जो पहले से शादीशुदा था लेकिन जिसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, ने पीड़िता की मजबूरी का फायदा उठाया। यह जानते हुए कि पीड़िता गर्भवती है, उसने भी उससे शादी का वादा किया। 17 जुलाई 2025 को वह पीड़िता को अपने घर ले गया और शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। अब वह भी शादी करने से इनकार कर रहा है।


पीड़िता की रिपोर्ट पर, सन्ना थाने में दोनों आरोपियों – अभिषेक यादव और कपिल देव यादव के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 64(2)(M) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और पर्याप्त सबूत पाए जाने के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक श्री बृजेश यादव, आरक्षक संतोष प्रजापति, प्रवीण खलखो, विमलेश्वर, नीलम साय पैंकरा, मनोज जांगड़े, अभय चौबे और महिला आरक्षक सुनीति एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, और महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
19.1 ° C
19.1 °
19.1 °
29 %
2.7kmh
48 %
Sat
25 °
Sun
25 °
Mon
26 °
Tue
26 °
Wed
27 °

Most Popular