HomeUncategorizedरायगढ़ : ऑपरेशन तलाश के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, दो...

रायगढ़ : ऑपरेशन तलाश के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, दो साल से फरार ट्रक मालिक अंबिकापुर से गिरफ्तार……

ऑपरेशन तलाश के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, दो साल से फरार ट्रक मालिक अंबिकापुर से गिरफ्तार
रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” के अंतर्गत पूंजीपथरा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने अमानत में खयानत के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे ट्रक मालिक गौतम साहू को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी ट्रक ड्राइवर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिसके कब्जे से पुलिस ने 7.31 लाख रुपये मूल्य का करीब 12.500 मैट्रिक टन एम.एस. पाइप बरामद किया था।


घटनाक्रम के अनुसार, जून 2024 में एस.एस. स्टील एंड पावर प्लांट पाली से सूरजपुर के लिए पाइप भेजा गया था, जिसे ट्रक चालक ने गंतव्य तक न पहुंचाकर गायब कर दिया था। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि चालक ने ट्रक मालिक गौतम साहू के कहने पर सारा माल उसके निजी गोदाम में उतारा था। ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद से ही वाहन स्वामी गौतम साहू फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

L
पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी का पीछा किया और आखिरकार उसे अंबिकापुर के दर्रापारा क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने चालक के साथ मिलकर साजिश रची थी और बाद में अपराध में प्रयुक्त ट्रक को भी बेच दिया था। गिरफ्तार आरोपी गौतम साहू को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और कानून से बचकर भागने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular