HomeUncategorizedरायगढ़ में 'नारकोटिक्स' स्ट्राइक: तरबूज की आड़ में हो रही थी अफीम...

रायगढ़ में ‘नारकोटिक्स’ स्ट्राइक: तरबूज की आड़ में हो रही थी अफीम की खेती, तमनार में पुलिस का बड़ा खुलासा…

झारखंड का आरोपी हिरासत में; मौके पर पहुंचे SSP शशि मोहन सिंह, अवैध धंधों के खिलाफ कड़ा संदेश।

रायगढ़।रायगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आमाघाट में बड़े पैमाने पर की जा रही अफीम की अवैध खेती का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

इस कार्रवाई की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्वयं SSP शशि मोहन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।सब्जी की आड़ में ‘जहर’ की खेतीजांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने अफीम की खेती को छुपाने के लिए शातिराना तरीका अपनाया था।

आमाघाट के एक स्थानीय ग्रामीण से खेत को तरबूज, ककड़ी और अन्य सब्जियों की खेती करने के नाम पर किराए पर लिया गया था। बाहरी तौर पर यह सामान्य सब्जी की बाड़ी नजर आती थी, लेकिन इसके बीच में अफीम की फसल उगाई जा रही थी।झारखंड का आरोपी हिरासत मेंपुलिस ने इस मामले में मार्शल सांगा नामक एक आरोपी को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है।

पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इस अवैध नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और क्या इसमें कोई बड़ा अंतरराज्यीय गिरोह शामिल है।SSP का सख्त रुखमौके पर मौजूद SSP शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि रायगढ़ जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को पनपने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस न केवल आरोपियों को पकड़ रही है, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में काम कर रही है।इस कार्रवाई ने इलाके के उन भू-स्वामियों के लिए भी चेतावनी जारी की है जो बिना पूरी जांच-पड़ताल के अपनी जमीन बाहरी व्यक्तियों को किराए पर दे देते हैं। फिलहाल, पुलिस पौधों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular