HomeUncategorizedवाणिज्य विभाग द्वारा पहली बार चार दिवसीय वित्तीय स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित......

वाणिज्य विभाग द्वारा पहली बार चार दिवसीय वित्तीय स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित……


शासकीय राम भजन राय एन.ई.एस.स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुरनगर में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज / (एन एस ई )एवं उच्च शिक्षा विभाग के मध्य हुए एमओयू के अंतर्गत बीएफएसआई सेक्टर पर आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन वाणिज्य विभाग द्वारा 18 से 21 फरवरी तक किया जाएगा। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के 120 विद्यार्थियों ने सहभागिता की । प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को बैंकिंग ,वित्तीय सेवाएं, बीमा क्षेत्र, निवेश , म्युचुअल फंड के अवसर तथा स्टॉक मार्केट की कार्य प्रणाली की जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरीश पाल , राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई ) से नियुक्त विशेषज्ञ ने बीएफएसआई सेक्टर में रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला ।

प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र जी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, मुंबई स्टॉक एक्सचेंज की पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था में इसकी स्थापना से वर्तमान तक की योगदान को बताया । साथ ही विद्यार्थियों को व्यवसाय, उद्यमिता एवं कैरियर निर्माण से संबंधित ज्ञानवर्धन बातें बताइए और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। आगे प्राचार्य ने जशपुर जैसे दूरस्थ आदिवासी अंचल में ऐसे प्रोग्राम को चलाने के लिए विभागाध्यक्ष की सराहना की ।

कार्यक्रम का संचालन श्री प्रवीण चन्द्र सतपथी विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग के नेतृत्व में किया गया । जिन्होंने बताया कि यह कोर्स नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति अंर्तगत स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत आयोजित किया जा रहा है । आने वाले समय में नॉलेज के साथ साथ स्किल की भी आवश्यकता होगी । आपकी स्किल ही दूसरे लोगों से आपको बेहतर बनाएगी । इसलिए धैर्य के साथ इस वर्कशॉप का लाभ लें । यह वर्कशॉप स्टॉक मार्केट में कैरियर निर्माण, आयकर, बैंकिंग प्रैक्टिसेज के लिए उपयोगी साबित होगा । साथ ही युवाओं के स्किल को विकसित करने में भी सहायक सिद्ध होगी ।


चार दिवसीय वर्कशॉप में अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. सरिता निकुंज, वाणिज्य विभाग के अतिथि विद्वान कुमारी शगुफ्ता खातून एवं डॉ. लखेश्वर पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वाणिज्य परिषद के सदस्य निशा परवीन, खुशी साहू, धर्मेंद्र राम, मुकेश प्रजापति एवं अन्य सदस्यों का पूरा योगदान रहा। साथ ही बी.कॉम. एवं एम.कॉम. के विभिन्न छात्र-छात्राएं का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular