HomeUncategorizedशासकीय स्कूल के प्रधान पाठक पर गिरी गाज, शराब के नशे में...

शासकीय स्कूल के प्रधान पाठक पर गिरी गाज, शराब के नशे में स्कूल आने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित, देखिये निलंबन आदेश…..

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। जिले के शासकीय प्राथमिक शाला ढोढापानी में पदस्थ प्रधान पाठक सुनील कुजूर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर द्वारा कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और शराब के नशे में विद्यालय आने के गंभीर आरोपों के चलते की गई है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधान पाठक सुनील कुजूर के संबंध में विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि वे न केवल अपने शासकीय कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं, बल्कि अक्सर नशे की हालत में स्कूल पहुँचते हैं। इससे विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण दूषित हो रहा था और बच्चों के भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। मामले की गंभीरता और शिकायतों की पुष्टि होने के पश्चात, जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत उन्हें पद से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।

​निलंबन की इस कार्रवाई से जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि शिक्षण संस्थानों में किसी भी प्रकार की नशाखोरी या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निलंबन अवधि के दौरान सुनील कुजूर का मुख्यालय नियमानुसार निर्धारित किया गया है, जहाँ उन्हें अपनी उपस्थिति देनी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular