HomeUncategorizedबगीचा में माँ मैत्रायणी योगिनी जी के निर्वाण दिवस पर सेवा कार्य,...

बगीचा में माँ मैत्रायणी योगिनी जी के निर्वाण दिवस पर सेवा कार्य, 50 जरूरतमंदों को कंबल और 25 बच्चों को मिली राहत सामग्री

बगीचा, जशपुर (छत्तीसगढ़) दिनांक: 13 जनवरी 2026

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा “औघड़ की तकिया” बगीचा द्वारा माँ मैत्रायणी योगिनी जी के निर्वाण दिवस के पावन अवसर पर मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण पेश किया गया। समूह के 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में कंबल एवं स्कूली सामग्री वितरण का भव्य आयोजन किया गया।

स्कूली बच्चों को मिली राहत

​कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत बगीचा के प्राथमिक शाला गांग झरिया से हुई। समूह के महिला संगठन द्वारा सर्वप्रथम परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परम पूज्य गुरुपद संभव राम जी के तैल चित्र पर पूजन-अर्चन व आरती की गई। इसके पश्चात ठंड को देखते हुए 25 गरीब छात्र-छात्राओं को टोपी, मोजा और बिस्किट का वितरण किया गया।

पहाड़ी कोरवा परिवारों को बांटे गए कंबल

​सेवा के क्रम को आगे बढ़ाते हुए ग्राम सलखाडांड के दर्रिपारा में कंबल वितरण के तृतीय चरण का आयोजन हुआ। यहाँ 50 गरीब पहाड़ी कोरवा महिला-पुरुषों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि समूह द्वारा अब तक तीन चरणों में कुल 310 कंबलों का वितरण किया जा चुका है।

शाखा में हुआ आध्यात्मिक आयोजन

​इससे पूर्व सुबह समूह शाखा बगीचा में माँ मैत्रायणी योगिनी जी के तैल चित्र पर पूजन एवं ‘सफल योनि’ का पाठ किया गया। पाठ के उपरांत फल एवं मिठाई का प्रसाद वितरित हुआ, जिसे सभी महिला-पुरुष सदस्यों ने ग्रहण कर सेवा कार्यों की शुरुआत की।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

​इस पुनीत कार्य में समूह शाखा बगीचा के उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, मंत्री भगवान राम गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, संयुक्तमंत्री अवधूत कुमार गुप्ता सहित राजेंद्र कृष्ण गुप्ता, अमृत यादव, अभिजीत गुप्ता उपस्थित रहे। महिला संगठन से सुप्रिया गुप्ता, भाग्यमणि देवी, संतोष शर्मा, नीलावती देवी, सुभद्रा गुप्ता, सुनीता गुप्ता (दोनों), प्रमिला गुप्ता, राधा गुप्ता व पिंकी शर्मा, प्रीतिबाला गुप्ता ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में राखी पहाड़िया, सुमति चौहान एवं कल्पना तिर्की का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
21.4 ° C
21.4 °
21.4 °
43 %
3.1kmh
12 %
Wed
20 °
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °

Most Popular