HomeUncategorizedसराईपाली में गूँजा सनातन का शंखनाद: 105 लोगों ने की घर वापसी,...

सराईपाली में गूँजा सनातन का शंखनाद: 105 लोगों ने की घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धोए पैर….

“छत्तीसगढ़ को बंगाल नहीं बनने देंगे, धर्मांतरण राष्ट्र सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा”: प्रबल प्रताप सिंह जूदेवसराईपाली (छत्तीसगढ़): महासमुंद जिले के सराईपाली स्थित स्वामी सुमेधानंद वैदिक गुरुकुल, कटंगपाली में आयोजित ‘संगीतमय वैदिक श्रीराम कथा एवं विश्व कल्याण महायज्ञ’ के दौरान एक गौरवशाली दृश्य देखने को मिला।

यहाँ अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में 50 से अधिक परिवारों के कुल 105 व्यक्तियों ने पुनः सनातन धर्म को अपनाया।वैदिक मंत्रोच्चार और चरण पखालकर स्वागत अपने पिता स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धर्मांतरित होकर वापस लौटे भाई-बहनों के विधिवत “पैर पखारकर” (पांव धोकर) उन्हें सनातन संस्कृति में वापस लाया। वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच हुए इस आयोजन से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।

जनसांख्यिकी परिवर्तन पर जताई चिंता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जूदेव ने धर्मांतरण को देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा:”धर्मांतरण की वजह से भारत की जनसांख्यिकी बदल रही है। देश के 800 जिलों में से 200 जिलों में हिंदू अल्पमत में आ चुके हैं। यह राष्ट्र सुरक्षा का गंभीर विषय है, क्योंकि देश से बड़ा कुछ नहीं होता। हम छत्तीसगढ़ को बंगाल कतई बनने नहीं देंगे।

“उन्होंने संकल्प दोहराते हुए कहा कि वे अपने पिता के राष्ट्र निर्माण और “घर वापसी” अभियान को जीवन पर्यंत जारी रखेंगे।विद्वानों और संतों की गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य आयोजन में महर्षि दयानंद मठ धर्मार्थ ट्रस्ट के साथ हरियाणा की प्रसिद्ध कथा वाचिका विदुषी अंजली आर्या, श्री रविन्द्रदास महाराज, डॉ. कमल नारायण आर्य (यज्ञ के ब्रह्मा), आचार्य राकेश आर्य, कपिल शास्त्री और ठाकुर राम सहित कई विद्वान संन्यासी, संत-महात्मा और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सामाजिक समरसता का संदेश शांति पाठ के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक चेतना को जागृत किया, बल्कि समाज में एकजुटता, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रहित के भाव को भी मजबूती प्रदान की।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
21.4 ° C
21.4 °
21.4 °
43 %
3.1kmh
12 %
Wed
20 °
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °

Most Popular