HomeUncategorizedसौगड़ा आश्रम पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, अघोरेश्वर की धरती पर की पूजा-अर्चना...

सौगड़ा आश्रम पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, अघोरेश्वर की धरती पर की पूजा-अर्चना…

जशपुर। राज्यपाल रमेन डेका के जशपुर प्रवास का आज तीसरा और अंतिम दिन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहा। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल आज प्रसिद्ध सौगड़ा आश्रम पहुंचे। यहाँ उन्होंने माँ काली के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

आश्रम प्रवास के दौरान राज्यपाल ने गुरुपद बाबा श्री संभव राम जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम की विभिन्न गतिविधियों और वहां की परंपराओं के बारे में भी जानकारी ली।

बता दें कि राज्यपाल पिछले तीन दिनों से जशपुर के दौरे पर हैं, जहाँ उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और स्थानीय लोगों व प्रशासन से संवाद किया। अपने तीन दिवसीय दौरे को पूरा करने के बाद राज्यपाल आज शाम जशपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular