HomeUncategorizedस्वच्छता ही सेवा: दमेरा पर्यटन स्थल पर रौतिया युवा मोर्चा ने चलाया...

स्वच्छता ही सेवा: दमेरा पर्यटन स्थल पर रौतिया युवा मोर्चा ने चलाया सफाई अभियान, नागरिकों से की अपील

जशपुर : जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता को संजोए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ‘रौतिया युवा मोर्चा छत्तीसगढ़’ द्वारा एक भव्य स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यटन स्थल के आसपास फैले कचरे को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया।


अभियान के दौरान रौतिया समाज युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव हेमराज सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और पर्यटकों को संबोधित किया। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली होनी चाहिए। प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक कर्तव्य है कि वे अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें। जब हम अपने पर्यटन स्थलों को साफ रखेंगे, तभी हम आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ और सुंदर भविष्य दे पाएंगे।” उन्होंने सभी से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में उतारने का संकल्प लेने को कहा।


कार्यक्रम के समापन पर रौतिया समाज युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि युवा शक्ति के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने पर्यटकों से भी अपील की कि वे प्राकृतिक स्थलों पर प्लास्टिक और अन्य कचरा न फैलाएं।


इस अभियान में मुख्य रूप से रा.स.यु.मो.छ. के प्रदेश कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, जय देव प्रताप सिंह, विवेक राम , सागर सिंह, संतोष सिंह,गोविंद राम, आराधना सिंह, शशि साय अनिल सिंह , बजरंग राम, हुकुमचंद सिंह सहित रौतिया समाज के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता और स्थानीय एवम अन्य युवा प्रमोद साय, शोभनाथ राम, सूखनाथ राम आदि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दमेरा शिव मंदिर, जलप्रपात और आसपास के वन क्षेत्रों से प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन और अन्य अपशिष्ट एकत्र किए। संगठन ने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों को जारी रखने का निर्णय लिया है।
इस पहल की स्थानीय लोगों और पर्यटकों द्वारा काफी सराहना की जा रही है, जो जशपुर की प्राकृतिक धरोहरों को बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
17.8 ° C
17.8 °
17.8 °
56 %
2.2kmh
49 %
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
32 °

Most Popular