HomeUncategorizedहरियाणा में इंटर स्टेट यूथ रेडक्रॉस कैंप के लिए एनईएस के अशोक...

हरियाणा में इंटर स्टेट यूथ रेडक्रॉस कैंप के लिए एनईएस के अशोक एवं कर्मा का हुआ चयन

जशपुर/प्रखर संवाद न्यूज़ : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, राज्य शाखा हरियाणा द्वारा आयोजित इंटर स्टेट यूथ रेडक्रॉस कैंप (पुरुष) का आयोजन 22 अगस्त 2025 से 28 अगस्त 2025 तक पंजाबी धर्मशाला, ब्रह्म सरोवर, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित कैंप में शासकीय राम भजन राय एन. ई. एस. स्नातकोत्तर (अग्रणी) महाविद्यालय, जशपुर की यूथ रेडक्रॉस (YRC) इकाई से दो स्वयंसेवक कर्मा संन्यासी और अशोक कुमार का चयन हुआ है।


यहां उन्हें विभिन्न राज्यों के स्वयंसेवकों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, संगठन कौशल और संचार कला में वृद्धि होगी। आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, सामुदायिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे क्षेत्रों में उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा, जो उन्हें भविष्य में सक्षम सामाजिक कार्यकर्ता और संवेदनशील नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध होगा। इस राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनमें सामाजिक सरोकारों के प्रति एक गहन समझ विकसित होगी।


महाविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस प्रभारी अंजिता कुजूर, सहायक प्राध्यापक ,कंप्यूटर एप्लीकेशन ने स्वयंसेवकों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि
यूथ रेडक्रॉस इकाई हमारे छात्रों को समाजसेवा के प्रति समर्पित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कर्मा संन्यासी और अशोक कुमार का चयन हमारे लिए गर्व का विषय है। यह अवसर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ समाजसेवा के गहन अनुभव प्राप्त करने का अवसर भी देगा।


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. आर. बैरागी ने चयनित स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि
समाजसेवा का भाव युवाओं में तभी विकसित होता है जब उन्हें इसके लिए सही दिशा और अवसर मिले। यह कैंप छात्रों के व्यक्तित्व को निखारने और उनमें सेवा भावना को प्रबल करने का सुनहरा अवसर है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।


दोनों स्वयंसेवकों को महाविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दिए।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
21.4 ° C
21.4 °
21.4 °
43 %
3.1kmh
12 %
Wed
20 °
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °

Most Popular