HomeUncategorizedहर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा" के बलरामपुर जिला प्रभारी सुनील गुप्ता कार्यशाला...

हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा” के बलरामपुर जिला प्रभारी सुनील गुप्ता कार्यशाला में हुए शामिल…

बलरामपुर छत्तीसगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बलरामपुर के सभा कक्ष में “मोर तिरंगा मोर अभियान” तिरंगा यात्रा जिला स्तरीय कार्यशाला कार्यक्रम प्रभारी व भाजपा जशपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता के मुख्य आतिथ्य एवं विशिष्ट अतिथि प्रतापपुर विधानसभा के विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जिला कार्यशाला सर्वप्रथम भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की गई ।भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश एवं राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में देशभक्ति भाव को लेकर हर घर तक तिरंगा झंडा लगाना है जिसमें जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए झंडा लगाने में अपनी सहभागिता दें।

उन्होंने जिले वासियों से अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने की अपील की।कार्यक्रम प्रभारी एवं भाजपा जशपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि हमारा भारत देश में अंग्रेजों ने फुट डालो और राज करो कि नीति को अपनाया परन्तु देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में राष्ट्रीयता के भाव जागने के लिए हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की और देश की आजादी में अपनी प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को याद किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा कि भारत कोई जमीन का टुकड़ा नहीं है यह जीता जागता राष्ट्र पुरुष है भारत आज विश्व में आर्थिक दृष्टि से तीसरे नंबर पर पहुंचने वाला है जल्द ही विकसित भारत बनेगा भारत की शक्ति को देखकर अभी पाकिस्तान कांप रहा है। भारत आंख मिलाकर बात करता है, हमारा भारत देश विश्व गुरु अवश्य बनेगा।

तिरंगा यात्रा कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा ने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को विस्तार से बताया। भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त भाजपा जिला पदाधिकारीयों का हुआ स्वागत ,प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के मुख्य उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारीयों का माल्यार्पण कर भाजपा का पट्टा पहनाकर स्वागत किया एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित किया।

भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि सुनील गुप्ता, एवं भाजपा जिलाअध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुणि निकुंज,उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव जी व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।तिरंगा यात्रा जिला कार्यशाला के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, कमलाराम, बलवंत सिंह, तारावती सिंह,शशिकला भगत, जिला महामंत्री द्वय संजय सिंह एवं भानु प्रकाश दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज उपाध्यक्ष धीरजसिंह देव ,पिछड़ा वर्ग ज़िला महामंत्री शैलेश गुप्ता, अरुण केशरी,जिला मंत्री शर्मिला गुप्ता, बसंती भगत ,रामकुमार कुशवाहा, जिला कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता, नगर पालिका बलरामपुर विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, सोशल मीडिया संयोजक गौतम सिंह, मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव , जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव, मंडल अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सीताराम गुप्ता, विजय सिंह ,विवेक जायसवाल, धीरेन्द्र द्विवेदी, जितेंद्र जायसवाल, नारद यादव, जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप, बद्री यादव, गीता पैंकरा, जनपद अध्यक्ष मुद्रिका सिंह, मंगलम पांडे, अभिषेक सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। आज के महत्वपूर्ण कार्यक्रम का संचालन ज़िला महामंत्री संजय सिंह व जिलामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित द्वारा एवं आभार व्यक्त भाजपा जिलाउपाध्यक्ष श्रीमती शशिकला भगत के द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
16.7 ° C
16.7 °
16.7 °
61 %
1.6kmh
13 %
Wed
17 °
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °

Most Popular