HomeUncategorized13 वर्षीय दिव्यांग बालिका से दरिंदगी, पड़ोसी 55 वर्षीय आरोपी 'नाना' गिरफ्तार

13 वर्षीय दिव्यांग बालिका से दरिंदगी, पड़ोसी 55 वर्षीय आरोपी ‘नाना’ गिरफ्तार

जशपुर, 08 मार्च 2026: जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक 55 वर्षीय कलयुगी पड़ोसी ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली 13 साल की मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता आरोपी को रिश्ते में ‘नाना’ कहकर पुकारती थी, लेकिन आरोपी ने इस पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए मासूम के साथ दरिंदगी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

​घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला 07 मार्च का है जब पीड़िता की बड़ी मां मजदूरी करने के लिए बाहर गई हुई थी। घर में मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग भतीजी को अकेला पाकर पड़ोसी आरोपी ने सूनेपन का फायदा उठाया और उसे बहला-फुसलाकर अपने घर के पास स्थित गौशाला में ले गया, जहाँ उसने मासूम के साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया। शाम को जब बड़ी मां काम से वापस लौटी, तब डरी-सहमी पीड़िता ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद तत्काल दुलदुला थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।

​पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस टीम ने त्वरित दबिश देकर 55 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। वर्तमान में पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular