HomeUncategorizedश्री सर्वेश्वरी समूह बगीचा ने कड़ाके की ठंड में फैलाया सेवा का...

श्री सर्वेश्वरी समूह बगीचा ने कड़ाके की ठंड में फैलाया सेवा का उजियारा, रोकड़ा में 150 कंबल वितरित




जशपुर /बगीचा। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा “औघड़ की तकिया” बगीचा द्वारा देशव्यापी 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण पेश किया गया है। आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को ग्राम पंचायत रोकड़ा में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र के गरीब एवं असहाय पहाड़ी कोरवा परिवारों को कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने हेतु द्वितीय चरण का कंबल वितरण संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परम पूज्य गुरुपद संभव राम जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण, पूजन एवं आरती के साथ भक्तिमय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने समूह के सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था नर सेवा को ही नारायण सेवा मानकर निरंतर कार्य कर रही है।


सेवा के इस द्वितीय चरण में रोकड़ा एवं महादेव जोबला के पहाड़ी कोरवा जनजाति के महिला एवं पुरुषों के बीच 150 नए कंबल एवं स्वच्छ किए हुए पुराने वस्त्रों का वितरण किया गया। गौरतलब है कि इससे पूर्व 17 दिसंबर को प्रथम चरण में बिरहोर जनजाति के परिवारों को 110 कंबल बांटे गए थे, जिसके साथ ही वर्ष 2025 में अब तक कुल 260 जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाई जा चुकी है।

इस पुनीत कार्य में शाखा के उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, मंत्री भगवान राम गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता सहित लेखा परीक्षक तरुण सिंह, रामजीवन शर्मा व अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। महिला संगठन से सुप्रिया गुप्ता, संतोष शर्मा, नीलावती देवी व शकुंतला सिंह सहित अन्य बहनों ने भी इस वितरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


ग्राम पंचायत रोकड़ा के सरपंच, उप सरपंच, मंगरू राम तथा स्थानीय ग्रामीणों के विशेष सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने संस्था के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में पूज्य अघोरेश्वर एवं गुरुपद संभव राम जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर जन-कल्याण की कामना के साथ सभा का समापन किया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
16.7 ° C
16.7 °
16.7 °
61 %
1.6kmh
13 %
Wed
17 °
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °

Most Popular