HomeUncategorizedपंडरापाठ मंडल कार्यशाला में पहुंचे भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय आदित्य जूदेव,पारंपरिक परिधान ...

पंडरापाठ मंडल कार्यशाला में पहुंचे भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय आदित्य जूदेव,पारंपरिक परिधान धोती और कुर्ते मे आये नजर जनता के बीच गुजारी रात, कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन…..

जशपुर । जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के पंडरापाठ मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत आज अप्रैल 2026 को पंडरापाठ मंडल कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के प्रथम सत्र में संगठन विस्तार विषय पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव ने प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। उन्होंने अपने विचारों से उपस्थित कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा, उत्साह और समर्पण का संचार किया। संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनका यह मार्गदर्शन बेहद प्रेरक सिद्ध हुआ।


कार्यशाला को संबोधित करते हुए विजय आदित्य जूदेव ने संगठन में मंडल एवं जिला स्तर के विभिन्न पदों के महत्व और उनकी गरिमा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे निरंतर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहें। इस दौरान उन्होंने देश के महापुरुषों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य बड़े नेताओं के जीवन का उदाहरण देकर अच्छे कार्य करने और आपस में एकजुट रहने का आह्वान किया।


इस कार्यक्रम में खास बात यह रही कि विजय आदित्य जूदेव स्थानीय पारंपरिक पहनावे धोती और कुर्ते में नजर आए। क्षेत्र के लोगों की इस पारंपरिक वेशभूषा ने वहां मौजूद ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया, जिससे उनका जनता के साथ बहुत ही बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। इसके साथ ही जुदेव ने रात्रि विश्राम भी यहीं पंडरापाठ में ही किया और इस दौरान देर तक क्षेत्र के आम लोगों और कार्यकर्ताओं से आत्मीय मेल-मिलाप कर उनकी कुशलक्षेम जानी।


इस अवसर पर डीडीसी गेंदबिहारी सिंह, मंडल अध्यक्ष देवलाल भगत, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव, उपसरपंच दिलीपचंद यादव, अशोक यादव और सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष जुगनू यादव उपस्थित थे। साथ ही भानु प्रसाद यादव, महेंद्र यादव, सूर्यनाथ यादव, शिवनारायण यादव, निर्मल यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular