HomeUncategorizedजशपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': महाराजा चौक पर खुद मोर्चा संभाले दिखे...

जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: महाराजा चौक पर खुद मोर्चा संभाले दिखे कोतवाली प्रभारी, सघन चेकिंग अभियान जारी

जशपुर: जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए जशपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। एसएसपी लाल उमेद सिंह के कड़े रुख और निर्देशों के बाद शनिवार को जशपुर के हृदय स्थल महाराजा चौक पर कोतवाली पुलिस का ‘एक्टिव मोड’ देखने को मिला।

प्रभारी ने स्वयं संभाला मोर्चा विशेष बात यह रही कि कोतवाली प्रभारी आशीष तिवारी ने स्वयं ग्राउंड पर उतरकर कमान संभाली। उनके नेतृत्व में पुलिस बल ने चौक से गुजरने वाली हर छोटी-बड़ी गाड़ी की गहन तलाशी ली। इस दौरान वाहनों के कागजात, संदिग्ध सामान और चालकों की बारीकी से जांच की गई।सीमावर्ती जिला होने के कारण बढ़ी सतर्कतामीडिया से बात करते हुए कोतवाली प्रभारी आशीष तिवारी ने कहा कि जशपुर की भौगोलिक स्थिति संवेदनशील है क्योंकि यह एक सीमावर्ती जिला है।

दूसरे राज्यों की सीमाओं से सटे होने के कारण बाहरी तत्वों और अवैध परिवहन की आशंका बनी रहती है।”एसएसपी लाल उमेद सिंह के स्पष्ट निर्देश हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। पुलिस 24 घंटे तत्पर है और हम शहर के भीतर या सीमाओं पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को पनपने नहीं देंगे।

आशीष तिवारी, प्रभारी, कोतवाली जशपुर अपराधियों में खौफ, जनता में विश्वास पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से जहां नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों और असमाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह चेकिंग अभियान आने वाले दिनों में भी अनवरत जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular