HomeUncategorizedजशपुर में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार; जिला मुख्यालय सहित आस पास के सभी...

जशपुर में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार; जिला मुख्यालय सहित आस पास के सभी पंप हुए ‘ड्राय’

जशपुर।छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों के अधिकांश पेट्रोल पंप पूरी तरह से ‘ड्राय’ हो चुके हैं। ईंधन खत्म होने की सूचना जैसे ही फैली, बचे हुए इक्का-दुक्का पंपों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिससे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड, सड़कों पर सन्नाटा आज सुबह से ही जशपुर शहर के मुख्य पेट्रोल पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लटके नजर आए। जिला मुख्यालय के साथ-साथ बगीचा, कुनकुरी और पत्थलगांव जाने वाले मार्ग पर स्थित पंपों पर भी तेल खत्म हो गया है। जिन पंपों पर थोड़ा-बहुत स्टॉक बचा है, वहां वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोग भीषण गर्मी में घंटों अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं।आम जनता और छात्र परेशान पेट्रोल-डीजल न मिलने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और मरीजों को ले जाने वाले परिजनों को हो रही है।

कई लोग अपनी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी कर तेल की तलाश में भटकते देखे गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या का जल्द समाधान निकालना चाहिए, अन्यथा स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

आपूर्ति ठप होने की आशंका :सूत्रों के अनुसार, तेल डिपो से सप्लाई में देरी की समस्या के कारण यह किल्लत पैदा हुई है। हालांकि, अभी तक प्रशासन या तेल कंपनियों की ओर से इस संकट पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular