HomeUncategorizedरायगढ़ पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी स्ट्राइक: करोड़ों का आईपीएल...

रायगढ़ पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी स्ट्राइक: करोड़ों का आईपीएल सट्टा सिंडिकेट ध्वस्त, हवाला नेटवर्क का भी भंडाफोड़ ,एक करोड़ से ज्यादा की नगदी बरामद..

ब्लैक मनी को व्हाइट करने वाले संगठित गिरोह के 3 मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रायगढ़ | 13 मई, 2026 रायगढ़ जिले में संगठित अपराध और अवैध वित्तीय लेनदेन के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के जरिए करोड़ों का काला धन इधर-उधर करने वाले एक बड़े गिरोह को बेनकाब करते हुए पुलिस ने ₹1,03,86,300 की संपत्ति जब्त की है।

प्रमुख बरामदगी: नगदी: ₹1,02,81,300 (एक करोड़ दो लाख से अधिक)उपकरण: नोट गिनने की मशीन और 4 हाई-एंड मोबाइल फोन।साक्ष्य: वित्तीय लेनदेन और हवाला नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल दस्तावेज।

गिरफ्तार आरोपी: करन चौधरी (उर्फ करन अग्रवाल) गिरोह का मुख्य सरगना, जिस पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुष्कर अग्रवाल: सट्टे की रकम को ठिकाने लगाने और मनी ट्रेल को छिपाने का आरोपी।

सुनील कुमार अग्रवाल: हवाला के जरिए काली कमाई को वैध (व्हाइट) करने का मुख्य सूत्रधार।कैसे खुला राज?26 अप्रैल को हुई शुरुआती कार्रवाई के बाद पुलिस ने जब कड़ियां जोड़ीं, तो पता चला कि यह केवल सट्टेबाजी नहीं, बल्कि एक गहरा आर्थिक अपराध है। आरोपी करन चौधरी ने रायगढ़ से लेकर दिल्ली तक नेटवर्क फैला रखा था। वह सट्टे से कमाए पैसे को सीधे अपने बैंक खातों में रखने के बजाय पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और अन्य व्यापारियों के माध्यम से ‘डंप’ करता था। इसके बाद पुष्कर और सुनील अग्रवाल उस पैसे को हवाला के जरिए व्हाइट करने का काम करते थे।

संगठित अपराध (BNS 111) की धाराएं:मुख्य आरोपी करन चौधरी एक शातिर अपराधी है, जिस पर मारपीट, रंगदारी और अपहरण जैसे मामले दर्ज हैं। गिरोह के बड़े पैमाने और प्लानिंग को देखते हुए पुलिस ने इस बार भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 (संगठित अपराध) के तहत कड़ी कार्रवाई की है।फरार आरोपी की तलाश:पुलिस को अब इस सिंडिकेट की एक और अहम कड़ी जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार की तलाश है। इसकी गिरफ्तारी से सक्ती, खरसिया और रायपुर के कई और बड़े नामों का खुलासा होने की संभावना है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश:”रायगढ़ जिले में सट्टा, हवाला और ब्लैक मनी चलाने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। यह कार्रवाई केवल शुरुआत है; हम आर्थिक अपराध की जड़ तक जाकर हर एक नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करेंगे।”पुलिस टीम की भूमिका:इस पूरी कार्रवाई को एडिशनल एसपी अनिल सोनी और डीएसपी साइबर उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में साइबर प्रभारी विजय चेलक और उनकी टीम ने अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ अब आगे की जांच और वित्तीय फॉरेंसिक एनालिसिस जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular