HomeUncategorizedरायगढ़ : मैट्रिमोनियल साइट पर JE बनकर रचाया प्यार का ढोंग...

रायगढ़ : मैट्रिमोनियल साइट पर JE बनकर रचाया प्यार का ढोंग शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरप्तार भेजा जेल…..


रायगढ़। रायगढ़ जिले के थाना तमनार अंतर्गत एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मैट्रिमोनियल साइट के जरिए युवती को अपने जाल में फंसाने वाले आरोपी लखन कुमार पटनायक को पुलिस टीम ने रायपुर से हिरासत में लिया, जिसे बाद में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


पूरी घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय पीड़िता की मुलाकात वर्ष 2023 में एक मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से भिलाई निवासी लखन कुमार पटनायक से हुई थी। आरोपी ने खुद को रेलवे में जूनियर इंजीनियर बताकर युवती को शादी का भरोसा दिलाया और लगातार उसके संपर्क में रहा। दिसंबर 2025 में जब युवती के परिजन घर से बाहर थे, तब आरोपी ने उसके घर पहुंचकर शादी का झांसा देते हुए पहली बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए और इसके बाद भी वह शादी का लालच देकर लगातार युवती का शोषण करता रहा।


विवाद तब बढ़ा जब पीड़िता के परिजनों ने सगाई और सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह की बात शुरू की। आरोपी लगातार शादी की बात को टालता रहा और अंततः उसने सामाजिक विवाह से इनकार करते हुए कोर्ट मैरिज का प्रस्ताव रखा। मार्च 2026 में कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन देने के बावजूद आरोपी ने अचानक पीड़िता से संपर्क तोड़ लिया और शादी करने से साफ मना कर दिया।


धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़िता ने थाना तमनार में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने रायपुर में दबिश देकर आरोपी लखन कुमार पटनायक को धर दबोचा। आरोपी के विरुद्ध धारा 69 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस पूरी कार्रवाई में तमनार पुलिस के अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों और शोषण करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कदम उठाना जारी रखेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular