HomeUncategorizedराहुल गांधी की बयानबाजी पर भड़का भाजयुमो, जशपुर में पुतला दहन कर...

राहुल गांधी की बयानबाजी पर भड़का भाजयुमो, जशपुर में पुतला दहन कर जताया कड़ा विरोध…..


रविंद्र यादव जशपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई अमर्यादित और गैर-जिम्मेदार टिप्पणी के विरोध में आज जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का सफल नेतृत्व जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने किया। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के बयानों को पूरे देश का अपमान बताते हुए कहा कि जनता अपने लोकप्रिय नेतृत्व के खिलाफ ऐसी स्तरहीन भाषा को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। भाजयुमो ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर केवल झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है, जिसके लिए राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।


इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास राजा सोनी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन और राजनीतिक पतन उनकी भाषा से स्पष्ट झलकता है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रहित और देश के गौरवशाली नेतृत्व के सम्मान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular