HomeUncategorizedJASHPUR : नियमित प्राचार्य की नियुक्ति की मांग तेज, शासकीय रामभजन राय...

JASHPUR : नियमित प्राचार्य की नियुक्ति की मांग तेज, शासकीय रामभजन राय एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर के विकास पर उठे सवाल…..


जशपुर, 16 जून, जशपुर जिला जनजातीय बाहुल्य जिला है तथा यह मुख्यमंत्री का गह जिला भी है।
जिले के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में से एक शासकीय रामभजन राय एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर नगर को उच्च शिक्षा की जननी भी कहा जाता है। पिछले एक वर्ष से महाविद्यालय की दयनीय स्थिति को देखते हुए नगर के बुद्धिजीवी, पूर्व छात्र/छात्राओं ने महाविद्यालय में नियमित प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों, पूर्व विद्यार्थियों तथा शिक्षा प्रेमियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। उनका कहना है कि महाविद्यालय के समग्र विकास, प्रशासनिक दक्षता और दीर्घकालिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित प्राचार्य की नियुक्ति आवश्यक है।


वर्ष 1963 में मात्र 6 विद्यार्थियों के साथ प्रारंभ हुए इस महाविद्यालय में आज हजारों विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। समय के साथ छात्र संख्या, शैक्षणिक गतिविधियों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में लगातार वृद्धि हुई है, लेकिन संस्था को स्थायी नेतृत्व नहीं मिल पाने से कई विकास कार्य प्रभावित होने की बात कही जा रही है।स्थायी प्राचार्य ने होने के कारण विकास कार्यों पर पड़ रहा प्रभाव ।महाविद्यालय से जुड़े लोगों का कहना है कि नियमित प्राचार्य के अभाव में कई महत्वपूर्ण योजनाओं, आधारभूत संरचना के विकास, नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत तथा संसाधनों के विस्तार से जुड़े प्रस्ताव अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहे हैं। संस्था के दीर्घकालिक विकास के लिए स्थायी प्रशासनिक नेतृत्व आवश्यक माना जा रहा है।


विद्यार्थियों की बढ़ती अपेक्षाएं
विद्यार्थियों का कहना है कि आधुनिक पुस्तकालय, स्मार्ट कक्षाएं, शोध सुविधाएं, खेल संसाधन, डिजिटल शिक्षा और परिसर के आधुनिकीकरण जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उनका मानना है कि नियमित प्राचार्य की नियुक्ति से इन कार्यों को गति मिल सकती है।


उच्च शिक्षा विभाग से शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन से महाविद्यालय में शीघ्र नियमित प्राचार्य की नियुक्ति करने की मांग की है तथा महाविद्यालय में विभिन्न विषयों में रिक्त पदों पर सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति की मांग की गई है,उनका कहना है कि जिले के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित महाविद्यालयों में शामिल इस संस्था को सक्षम एवं स्थायी नेतृत्व प्रदान करना समय की आवश्यकता है। शासकीय रामभजन राय एन ई एस स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है।


जशपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थियों के लिए यह महाविद्यालय उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में शिक्षाविदों का मानना है कि नियमित प्राचार्य की नियुक्ति न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि संस्था के शैक्षणिक एवं अधोसंरचनात्मक विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगी। वर्तमान समय में जर्जर भवन,प्रशाधन कक्ष का अभाव, छात्र/छात्राओं को स्वच्छ पेयजल का अभाव जैसी समस्याएं हैं, वहीं शैक्षणिक विभाग के अन्तर्गत गणित जैसे विषय में स्नातक से स्नातकोत्तर तक की सुविधा है परंतु गणित विषय में एक भी शिक्षक नहीं है। बरहाल अधिकांश विषयों में एक या दो शिक्षक है परन्तु सभी छात्र-छात्राओं को अध्यापन करना संभव नहीं है।स्थानीय नागरिकों और पूर्व विद्यार्थियों ने शासन से मांग की है कि महाविद्यालय की ऐतिहासिक गरिमा और वर्तमान आवश्यकताओं को देखते हुए नियमित प्राचार्य की नियुक्ति शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि संस्था विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular