HomeUncategorizedरिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने छत्तीसगढ़ युवा मोर्चा में की नई...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने छत्तीसगढ़ युवा मोर्चा में की नई नियुक्तियां, दीपक प्रसाद, विपिन सिंह और आकाश अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी…. पढ़िये पूरी खबर…..

रायपुर, 04 जुलाई 2026। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की छत्तीसगढ़ इकाई ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए युवा मोर्चा के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों से प्रदेश में संगठन के विस्तार और युवाओं की भागीदारी को नई गति मिलेगी।


जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार दीपक प्रसाद को प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़), विपिन सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़) तथा आकाश कुमार अग्रवाल को कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ नियुक्त किया गया है।
पार्टी के अनुसार नवनियुक्त पदाधिकारियों की जिम्मेदारी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना, सामाजिक गतिविधियों का संचालन करना तथा जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना होगी।
इस अवसर पर विजय प्रसाद गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने, संगठन के विस्तार तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ संगठन और अधिक मजबूत होकर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular