HomeUncategorizedदो दिवसीय ‘प्रोजेक्ट सक्षम’ जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ समापन...

दो दिवसीय ‘प्रोजेक्ट सक्षम’ जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ समापन…

जशपुर। आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित ‘प्रोजेक्ट सक्षम – होम टू रीड’ के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन 14 एवं 15 जुलाई 2026 को किया गया। कार्यशाला में जिले के आदिम जाति कल्याण विभाग के प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावासों की अधीक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यशाला का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों की किशोरी बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना तथा उनके जीवन कौशल, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक गतिविधियों और नवाचारों की जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न व्यवहारिक गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी तरीके बताए गए।

समापन अवसर पर सहायक आयुक्त संजय सिंह ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम किशोरी बालिकाओं के साथ-साथ किशोर बालकों के उत्थान के लिए भी आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि संभव हुआ तो निकट भविष्य में किशोर बालकों के लिए भी इसी प्रकार की कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त संजय सिंह, सहायक संचालक दिव्यांश सिंह, मास्टर ट्रेनर चंदन पारीक, जिले के सभी विकासखंडों के 8 मास्टर ट्रेनर, मंडल संयोजक एवं छात्रावास अधीक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्यशाला में प्राप्त प्रशिक्षण और गतिविधियाँ जनजातीय क्षेत्रों की किशोरी बालिकाओं के जीवन स्तर, आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular