HomeUncategorizedगुरु पूर्णिमा पर पड़ाव आश्रम में उमड़ा आस्था का महासैलाब, पूज्य बाबा...

गुरु पूर्णिमा पर पड़ाव आश्रम में उमड़ा आस्था का महासैलाब, पूज्य बाबा संभव राम के दर्शन को पहुंचे देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु…

​29 जुलाई ,वाराणसी: अघोर पीठ बाबा भगवान राम ट्रस्ट, पड़ाव आश्रम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य आयोजन हुआ।
प्रातःकाल से ही अपने आराध्य गुरुदेव के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। धार्मिक मान्यताओं में गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु दर्शन का विशेष महत्व माना गया है, इसी परंपरा का निर्वहन करने शिष्य काशी स्थित इस अघोर स्थल पर पहुंचे।

​आश्रम परिसर में चारों ओर ‘जय गुरुदेव’ और अघोर परंपरा के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर अनुशासित तरीके से पूज्यनीय गुरुपद बाबा संभव राम जी का दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त कर रहे।

​आश्रम में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना, आरती और गुरु वंदना का दौर चलता रहा। भक्तों के लिए विशाल भंडारे और सुगम दर्शन की व्यापक व्यवस्था की गई थी। तपती धूप और उमस के बावजूद शिष्यों का उत्साह देखते ही बन रहा था। गुरुपद बाबा संभव राम जी ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करते हुए समाज सेवा, सद्भाव और अघोर परंपरा के सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular