HomeUncategorizedजशपुर: बंगाल जा रही बैंगन से लदी पिकअप बहोरा घाटी में पलटी,...

जशपुर: बंगाल जा रही बैंगन से लदी पिकअप बहोरा घाटी में पलटी, टायर निकलते ही अनियंत्रित हुई पिकअप सड़क पर बिखरी सब्जियां……


रविंद्र यादव जशपुर/ बगीचा । जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत बहोरा घाटी में शनिवार शाम बैंगन से भरी एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे में वाहन में लदा बैंगन सड़क किनारे और आसपास की जमीन पर बिखर गया!


मिली जानकारी के अनुसार, JH01 EZ 6357 नंबर की पिकअप वाहन शनिवार शाम करीब 5 बजे बैंगन लेकर पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान बहोरा घाटी में अचानक वाहन का आगे का टायर निकल गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।


दुर्घटना के बाद वाहन में लदा बैंगन सड़क और आसपास के क्षेत्र में बिखर गया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद बैंगन को दूसरे पिकअप वाहन में लोड कर बंगाल के लिए रवाना किया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular