HomeUncategorizedग्राम बिसौड़ी में वजन त्यौहार का आयोजन, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के...

ग्राम बिसौड़ी में वजन त्यौहार का आयोजन, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच,


जशपुर / संन्ना: जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले क्लस्टर बिसौड़ी में आज दिनांक 10 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को ‘वजन त्यौहार’ का गरिमामय आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कुपोषण की पहचान करना और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निगरानी करना था। क्लस्टर बिसौड़ी के अंतर्गत कुल पांच आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं, जिनमें बिसौड़ी, तुंतटोली, शीशाटोली, खांधीटोली और पहारटोली के बच्चे और महिलाएं शामिल हुए।


कार्यक्रम के दौरान क्लस्टर के कुल 108 बच्चों में से 75 बच्चों का वजन लिया गया और उनके शारीरिक विकास का आकलन किया गया। इसके साथ ही शिविर में पहुँची गर्भवती महिलाओं का भी वजन तौल कर उन्हें उचित पोषण और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पंच श्रीमती सोहबाईत बाई और सक्रिय महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री बाई उपस्थित रहीं।


आयोजन में सामाजिक युवा कार्यकर्ता श्री राजेन्द्र राम जी और उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी श्रीमती यमुना सिंह ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुमारी संगीता बाई, श्रीमती सरीता सिंह, श्रीमती आसारी बाई, श्रीमती उमा भगत और श्रीमती प्रमिला बाई का विशेष योगदान रहा। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की सभी सहायिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की सराहना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular