HomeUncategorizedरायगढ़ पुलिस की बड़ी पहल: अपराधों पर नकेल कसने के लिए चलाए...

रायगढ़ पुलिस की बड़ी पहल: अपराधों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे 6 विशेष अभियान, ‘तलाश’ और ‘मुस्कान’ के बदले नाम

रायगढ़।जिले में अपराधों की रोकथाम, शांति व्यवस्था और मजबूत कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायगढ़ पुलिस ने कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा अलग-अलग अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए 6 विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के तहत पशु तस्करी, नशा, जुआ-सट्टा, कबाड़ माफिया और फरार अपराधियों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की जा रही है।इसी कड़ी में, राज्य स्तर पर चल रहे अभियानों को देखते हुए जिला पुलिस ने अपने दो प्रमुख अभियानों के नामों में आंशिक बदलाव भी किया है।

इन 6 विशेष अभियानों से अपराधियों में खलबली: ऑपरेशन शंखनाद:गौवंश और अन्य कृषक मवेशियों की अवैध तस्करी तथा पशु क्रूरता को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। ऑपरेशन आघात:नशे के सौदागरों के खिलाफ यह रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार है। इसके तहत अवैध शराब, गांजा, अफीम और प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बिक्री व तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।ऑपरेशन अंकुश: जुआ और सट्टा खेलने-खिलाने वालों तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए यह विशेष अभियान जारी है। ऑपरेशन प्रहार: चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम लगाने के लिए अवैध कबाड़ के संग्रहण और उसके परिवहन को पूरी तरह प्रतिबंधित करने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन क्लीन हंट (पुराना नाम – ऑपरेशन तलाश): लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों और स्थायी वारंटियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने के लिए यह अभियान तेज कर दिया गया है। अभियान संवेदना (पुराना नाम – ऑपरेशन मुस्कान): गुमशुदा बच्चों की तलाश, उनकी सुरक्षित घर वापसी और महिलाओं व नाबालिगों से संबंधित अपराधों पर त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई के लिए यह अभियान समर्पित है|

राज्य स्तर के अभियानों के कारण बदले गए नामएसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर भी ‘ऑपरेशन तलाश’ और ‘ऑपरेशन मुस्कान’ चलाए जा रहे हैं। इसी सामंजस्य को बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर इनके नामों में बदलाव किया गया है:> अब जिला स्तर पर फरार वारंटियों की धरपकड़ वाले “ऑपरेशन तलाश” को “ऑपरेशन क्लीन हंट”और गुमशुदा बच्चों व महिला अपराधों से जुड़े “ऑपरेशन मुस्कान”को “अभियान संवेदना”के नाम से जाना जाएगा।>रायगढ़ पुलिस ने साफ कर दिया है कि जिले में शांति व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा और इन अभियानों के जरिए अपराधियों पर शिकंजा और कड़ा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular