HomeUncategorizedWeather update: छत्तीसगढ़ मे मानसून हुआ पूरी तरह एक्टिव अगले 24 घंटे...

Weather update: छत्तीसगढ़ मे मानसून हुआ पूरी तरह एक्टिव अगले 24 घंटे बेहद भारी,कई जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी जानिए आपका जिला किस अलर्ट में ………

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। बीते 24 घंटे से प्रदेश के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। जिससे कई स्थानों पर नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग और बालोद जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में अत्यधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
सूरजपुर, अंबिकापुर, जशपुर, कांकेर, कोरिया, कोरबा, रायगढ़, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, राजनांदगांव, महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट
वहीं नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

लोगों के लिए सलाह
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। जिला प्रशासन भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है।

RELATED ARTICLES

Most Popular