HomeUncategorizedदुलदुला में शाला प्रवेश उत्सव: जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव...

दुलदुला में शाला प्रवेश उत्सव: जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने छात्र-छात्राओं को बांटी साइकिल और किताबें…

जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की उपस्थिति में मना उत्सव, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

दुलदुला (जशपुर)।छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला में भव्य ‘शाला प्रवेश उत्सव’ का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव शामिल हुए।

विद्यार्थियों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभकार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर शाला में स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने शासन की कल्याणकारी योजनाओं के तहत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें और साइकिलें वितरित कीं। साइकिल और नई किताबें पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

“शिक्षा ही समाज के विकास का मुख्य आधार है। राज्य सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।”— शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, उपाध्यक्ष – जिला पंचायत उज्ज्वल भविष्य की कामना और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति अपने संबोधन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने सभी नवागंतुक और अध्ययनरत विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने की सीख दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर देश का जिम्मेदार नागरिक बनाएं।इस खास मौके पर दुलदुला जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न जनपद सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में पलक व ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को एक उत्सव के रूप में मनाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular