HomeUncategorizedप्रखर संवाद की खबर का बड़ा असर: लोदाम मंडी बैरियर में पदस्थ...

प्रखर संवाद की खबर का बड़ा असर: लोदाम मंडी बैरियर में पदस्थ दो उपनिरीक्षक हटाए गए, जिला प्रशासन ने लिया त्वरित संज्ञान…

जशपुर/लोदाम:’प्रखर संवाद’ की पैनी नजर और निर्भीक पत्रकारिता का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। झारखंड और छत्तीसगढ़ की अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित लोदाम मंडी बैरियर पर लंबे समय से चल रही लापरवाही को उजागर करने वाली खबर के प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन ने इस पर तत्काल कड़ा संज्ञान लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बैरियर पर पदस्थ दो उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से वहां से हटा दिया है।

क्या था पूरा मामला?

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ‘प्रखर संवाद’ ने प्रमुखता से एक खबर प्रकाशित की थी। इस खबर में खुलासा किया गया था कि लोदाम स्थित मंडी बैरियर पर तैनात कर्मचारी लंबे समय से एक ही जगह जमे हुए हैं। इसके साथ ही, बैरियर से गुजरने वाले वाहनों की बिना किसी उचित जांच-पड़ताल के ही उन्हें छोड़ दिया जा रहा था, जिससे राजस्व और सुरक्षा दोनों से खिलवाड़ की आशंका बनी हुई थी।प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, ट्रांसफर ऑर्डर जारी:खबर प्रकाशित होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता दिखाई और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर तबादले की गाज गिरा दी।

जारी आदेश के तहत: उपनिरीक्षक रामनाथ यादव को तत्काल प्रभाव से लोदाम से हटाकर कृषि उपज मंडी समिति प्रतापपुर (जिला सूरजपुर) ट्रांसफर कर दिया गया है।

उपनिरीक्षक नर्मदा प्रसाद यादव को अंतरराज्यीय सीमा जांच चौकी लोदाम से हटाकर कृषि उपज मंडी समिति जशपुर में पदस्थ किया गया है।

जनता का बढ़ा भरोसा:इस त्वरित कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों में जिला प्रशासन के प्रति विश्वास और ‘प्रखर संवाद’ की निष्पक्ष व जमीनी पत्रकारिता के प्रति सम्मान और मजबूत हुआ है। क्षेत्र के सजग नागरिकों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसी लापरवाही पर नकेल कसना बेहद जरूरी था।

RELATED ARTICLES

Most Popular